लोकपाल विधेयक को ज्यादा ताकतवर बनाने के लिए रविवार को दिल्ली सहित देश के 60 शहरों में सामाजिक कार्यकर्ता प्रदर्शन और रैली कर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। दिल्ली में रामलीला मैदान में होने वाली रैली में किरण बेदी, अरविंद केजरीवाल, फली नरीमन, प्रशांत भूषण, मोहम्मद मदनी, स्वामी अग्निवेश और दिल्ली के आर्क बिशप विसेंट कंसेसाओ सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्ति हिस्सा ले रहे हैं। इसी समय लखनऊ में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनयुद्ध कार्यक्रम के तहत हो रही रैली का नेतृत्व प्रसिद्ध समाज सेवी संदीप पांडे करेंगे। इसी तरह हैदराबाद में होने वाली रैली में पूर्व चुनाव आयुक्त जेएम लिंगदोह और लोक सत्ता पार्टी के जय प्रकाश नारायण मौजूद रहेंगे। इसी तरह देश के 60 शहरों में ऐसे ही कार्यक्रम होंगे। भारत के बाहर अमेरिका में न्यूयॉर्क, वाशिंगटन और लॉस एंजिल्स में भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ इस अभियान में धर्मगुरु श्री श्रीरविशंकर, योगगुरु स्वामी रामदेव, गांधीवादी नेता अन्ना हजारे और कई प्रतिष्ठित लोगों का समर्थन हासिल है। इस अभियान का मकसद लोकपाल के गठन के लिए सरकार की ओर से लाए जा रहे विधेयक की जगह जनता की ओर से बनाए गए विधेयक को मंजूरी दिलवाना है। जनता की ओर से विधेयक का मसौदा किरण बेदी, जस्टिस संतोष हेगड़े, प्रशांत भूषण, अरुणा राय, जेएम. लिंगदोह और अरविंद केजरीवाल ने तैयार किया है। देश भर में हो रहे इस कार्यक्रम में समाज के लोग, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और दूसरे नौकरी पेशा लोग बड़ी तादाद में शामिल होंगे। शुरुआत में यह कार्यक्रम सिर्फ दिल्ली में करने की थी, जिसमें लगभग दो हजार लोगों के मौजूद रहने की उम्मीद थी, लेकिन इंटरनेट और फेसबुक पर प्रचार के बाद देश-विदेश के लोग इससे जुड़ते चले गए। अब यह दिल्ली के अलावा देश के सभी प्रमुख शहरों में आयोजित किया जाएगा।
Sunday, January 30, 2011
लोकपाल बिल पर देशभर में होगा प्रदर्शन

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment