ठ्ठ विशेष संवाददाता, डेटन (ओहायो) किसी को इस मुगालते में नहीं रहना चाहिए कि दुनिया
केसबसे सशक्त लोकतंत्र के मुखिया का चुनाव वहां केलाखों मतदाताओं के सीधे वोट से
होता है। अमेरिका केलोग छह नवंबर को वोट जरूर डालेंगे, लेकिन राष्ट्रपति का औपचारिक चुनाव 17 दिसंबर को होगा जब 538 इलेक्टर्स यानी चयनकर्ता
औपचारिक तौर पर बताएंगे कि रोमनी जीते या ओबामा। यही इलेक्टोरल कॉलेज है जिसमें
राष्ट्रपति के लिए 270 वोट जरूरी हैं। इस व्यवस्था
को पुराना व गैर जरूरी मान कर खत्म करने की मांग बढ़ रही है। 1787 में अमेरिका संविधान बनने के साथ ही इस व्यवस्था की शुरुआत हुई थी।
अमेरिका दुनिया का पहला देश था जहां राष्ट्राध्यक्ष का सीधा चुनाव प्रारंभ हुआ।
संविधान निर्माताओं ने यह महसूस किया था कि अगर केवल सीधे वोट से राष्ट्रपति चुना
गया तो बड़े राज्यों का ही दबदबा रहेगा। इसलिए दो स्तरों वाली व्यवस्था तय हुई
जिसमें लोग राष्ट्रपति का सीधा चुनाव भी करते और चयनकर्ता (इलेक्टर) भी चुनते हैं।
आमतौर पर इस इलेक्टर का नाम मतपत्र पर नहीं होता। यह व्यक्ति चुनाव लड़ने वाले दल
की तरफ से तय किया जाता है। चुनाव की प्रक्रिया में चार साल बाद नवंबर के दूसरे मंगलवार
को वोट पड़ते हैं और लोकप्रिय वोट के आधार पर नतीजे घोषित किये जाते हैं, लेकिन निर्णय एक माह बाद इलेक्टर्स वोट के आधार पर होता है। यदि
दोनों प्रत्याशियों को बराबर यानी प्रत्येक को 270 वोट मिलते हैं तो फिर हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव राष्ट्रपति का चुनाव
करता है। इलेक्टोरल कॉलेज अमेरिकी संसद के उच्चसदन यानी सीनेट में छोटे बडे़ हर
राज्य से दो सदस्य आते हैं। जबकि निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में सदस्य
संख्या राज्य की आबादी के आधार पर तय होती है। किसी राज्य में सीनेट और हाउस के
सदस्यों की संख्या का जोड़ उसका इलेक्टोरल कॉलेज है। मसलन यदि किसी राज्य में दो
सीनेट और पांच हाउस सदस्य हैं तो वहां इलेक्टोरल कॉलेज मतों की संख्यासात होगी। इस
हिसाब से कैलिफोर्निया में इलेक्टोरल मतों की संख्या 55 है और वायोमिंग में तीन। लोकप्रियता बनाम गणित 1824 : एंड्यू जैक्सन ने लोकप्रियता का वोट भी जीता और इलेक्टोरल भी, लेकिन चुनाव की दौड़ में मौजूद किसी प्रत्याशी को इलेक्टोरल कॉलेज के
आधे से अधिक वोट नहीं मिले। अंतत: हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने जॉन क्विंसी एडम्स को
राष्ट्रपति चुना। 1876 : सैमुएल जे टिल्डेन को
पापुलर वोट मिला मगर इलेक्टोरल वोट में रदरफोर्ड हेस एक मत से आगे रहे और
राष्ट्रपति घोषित किये गए। 1888 : बेंजामिन हैरिसन इलेक्टोरल
वोट से जीते। ग्रोवर क्लीवलैंड पापुलर मतों में जीत कर भी हार गए। 2000 : लोकप्रियता का वोट डेमोक्रेट अल गोर के पक्ष में गया था, लेकिन राष्ट्रपति चुनने वाले इलेक्टोरल कॉलेज की गणित में बाजी
रिपब्लिकन जॉर्ज बुश के हाथ रही। तूफान की सियासत डेटन में मंगलवार शाम हल्की बर्फ
गिर रही थी जब रिपब्लिकन मिट रोमनी सैंडी तूफान के पीडि़तों के लिए राहत जुटाने
पहुंचे। छोटा सा भाषण देने के बाद राहत सामग्री की पैकिंग में लग गए। यह राहत की
सियासत थी। रोमनी ने चुनाव की बात नहीं की, लेकिन उनकी टीम काम में लगी थी। कार्यक्रम स्थल के बाहर वोटरों को
मनाया जा रहा था। इधर बराक ओबामा सैंडी से राहत की देखरेख में लगे हैं। उन्होंने
बिजली की आपूर्ति बहाल करने को सबसे पहली वरीयता पर रखा है। मिशेल ओबामा प्रचार
संभाल रही है और लोगों को पहले वोट डालने को कह रही है। ओबामा शुक्रवार को डेटन के
करीब स्पि्रंगफील्ड में सभा के साथ प्रचार में वापस लौटेंगे। 2000 की याद ओबामा समर्थकों ने ओहायो सहित प्रमुख राज्यों में एक नया
विज्ञापन जारी किया है, जिसमें 537 का नंबर दिखाया जाता है। यह उस वक्त का इलेक्टोरल कॉलेज है जिसे लेकर
अल गोर ओर जॉर्ज बुश के बीच कानूनी लड़ाई चली थी। ओबामा का विज्ञापन कहता है कि
वोटों की इस संख्या ने अमेरिका का इतिहास बदला था और जो नहीं होना चाहिए था वह हो
गया था। तूफान और राष्ट्रपति अमेरिका के राष्ट्रपतियों का तूफानों से बड़ा दिलचस्प
रिश्ता रहा है। 2005 के कैटरीना हरीकेन के दौरान
राष्ट्रपति जॉर्ज बुश की सुस्ती आलोचनाओं का सबब बनी थी। जबकि 1999 में हरीकेन फ्लायड के दौरान राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को न्यूजीलैंड का
दौरा बीच में छोड़ कर वापस आना पड़ा था। 1992 में हरीकेन एंड्रयू के दौरान जॉर्ज बुश सीनियर की सुस्ती विवाद का
विषय रही थी। कसीनो का चंदा राष्ट्रपति के चुनाव में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट को
चंदा देने वाले शीर्ष पांच लोगों की सूची बड़ी दिलचस्प है। यूएसए टुडे का एक
विश्लेषण बताता है कि लॉस वेगास के प्रमुख कसीनो के मालिक शेडन एडलसन रिपब्लिकन के
प्रमुख आर्थिक मददगार रहे। एडलसन दुनिया की प्रमुख कसीनो कंपनी लॉस वेगास सैंड्स
के मालिक है और अमेरिका के 12 वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
डेमोक्रेट की सूची में शिकागो कीप्रमुख मीडिया कंपनी न्यूज वेब के मालिक फ्रेड
आयचेनर सबसे ऊपर हैं। ह्यूस्टशन के वकील स्टीव मोस्टीन ने जहां ओबामा के लिए थैली
खोली है वही दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन डिस्काउंट फर्म टीडी अमेरीट्रेड केमालिक
जो रिकेट्स ने रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा चंदा दिया है।
Dainik Jagran National Edition 01-11-2012 लोकतंत्र Paje -7
No comments:
Post a Comment